Hair Care Tips: बालों के झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए इस फल का करें इस्तेमाल!

 हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि सेब एक बहुत ही सेहतमंद फल है। सेब में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन और घुलनशील फाइबर आदि शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का इस्तेमाल बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी काफी कारगर उपाय माना जाता है? आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एप्पल हेयर पैक के बारे में बताते हैं। सेब का इस्तेमाल हमारे बालों के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। इस हेयर पैक के इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिलती है, इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है। आइए इस लेख के माध्यम से एप्पल हेयर पैक के बारे में विस्तार से जानते हैं –


* सेब का हेयर पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:



1. सेब

2. एक अंडे की जर्दी

3. मेयोनेज़ – 1 बड़ा चम्मच


* सेब का हेयर पैक बनाने की विधि:



1. बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए सेब का हेयर पैक बहुत ही कारगर उपाय है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक सेब लें।

2. इसके बाद सेब को छीलकर उसके बीज निकाल लें।

3. अब सेब को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

4. इसके बाद सेब की प्यूरी में एक अंडे की जर्दी और 1 बड़ा चम्मच मेयोनीज मिलाएं।

5. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

6. इस तरह आपका सेब का हेयर पैक तैयार है।



* सेब के हेयर पैक का ऐसे करें इस्तेमाल:


1. सेब का हेयर पैक इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे बालों की जड़ों और सिरों पर अच्छे से लगाएं।

2. इसके बाद तैयार हेयर पैक को करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।

3. अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर कंडीशन करें।

Comments

Popular posts from this blog

How To Burn Calories?

Normal Time कितना होना चाहिए ?

Fashion Tips: खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पाने के लिए अवनीत कौर के इस लुक को करें रीक्रिएट!